सोजत

चेटीचंड पर सोजत में गूंजे भगवान “झूलेलाल” जी के जयकारे,शहर मे सिन्धी समाज ने निकाली भव्य वाहन रैली।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव चेटीचंड पर्व के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सिंधियों का बास स्थित भगवान झूलेलाल जी मंदिर में पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के तत्वावधान में ध्वजारोहण कर विविध धार्मिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की गई।

प्रातः 10:30 बजे जैतारणिया गेट के बाहर से सिंधी समाज सोजत द्वारा एक भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व मुखी दयालदास पुरुषवाणी एवं बाबा साहेब सुंदरदास आड़वाणी ने किया। रैली में समाज के प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में सबसे आगे जीपों में सवार समाज के वरिष्ठजन चल रहे थे, जिनके साथ भगवान झूलेलाल जी की विशाल तस्वीर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही थी। वहीं युवा एवं मातृशक्ति दोपहिया वाहनों पर सवार होकर हाथों में झूलेलाल जी के ध्वज लिए जयकारे लगाते चल रहे थे। डीजे पर बज रहे मधुर धार्मिक गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

शहर के मुख्य बाजार में जगह-जगह व्यापारियों एवं आमजन द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में “झूलेलाल” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर मुखी दयालदास पुरुषवाणी, बाबा साहेब सुंदरदास आड़वाणी, जितेंद्र भागचंदानी, सच्चानन्द हिरानी, दीपक पुरुषवाणी, नारूभाई रामचंदानी, मुकेश, राजू पुरुषवाणी, अवी पुरुषवाणी, जितेंद्र पुरुषवाणी, नरेश पुरुषवाणी,सन्नी पुरुषवाणी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के पुरुष एंव महिलाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏