सोजत

सोजत में चेटीचंड पर्व की धूम: भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकली, परंपरागत डाडियां नृत्य ने मोहा मन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सिंधी समाज ने अपने आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड को इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। सुबह से ही झूलेलाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने भगवान झूलेलाल के दर्शन कर देश और दुनिया में सुख-शांति की कामना की।

इस पावन अवसर पर सिंधी मौहल्ले में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। पार्षद पीर सैय्यद साजिद अली, संतोष पिल्लई, मोहम्मद जमिलुर्रहमान सहित सोजत नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, असलम खां मेहर, साकिर राजा, इरशाद सिलावट, जावेद सिलावट और मोहम्मद यासीन सहित कई लोगों ने समाज के मुखी दयालदास पुरुषवाणी और बाबा साहेब सुंदरदास अडवाणी का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

शाम को निकली भव्य शोभायात्रा शाम होते ही झूलेलाल मंदिर से एक विशाल और आकर्षक शोभायात्रा का आगाज हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान झूलेलाल की सजीव तस्वीर श्रद्धा का केंद्र बनी रही। अजमेर से आए कलाकारों ने शहनाई की मधुर धुनें बिखेरीं, जिन पर समाज के लोगों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

जुलूस मे आकर्षक झांकियों ने सभी का मोहा मन जुलूस में भगवान झूलेलाल की सुसज्जित सवारी, मछली पर विराजमान झूलेलाल की झांकी और शिव परिवार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। एक झांकी में बालिका को मां जगदंबे का रूप देकर प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

चॉकलेट और प्रसाद वितरण भगवान झूलेलाल की झांकी से रास्ते भर श्रद्धालुओं पर चॉकलेट वितरित की गई, जिसे लेने के लिए बच्चों और बड़ों में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के समापन पर समाज के सदस्यों ने वाहन से प्रसाद वितरण किया, जहां बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।

रोशनी और सजावट से जगमगाया मार्ग पूरे जुलूस मार्ग को आकर्षक रोशनी और सुंदर सजावट से सजाया गया और जगह जगह शहरवासियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

इस आयोजन में बाबा साहेब सुंदरदास अडवाणी, मुखी दयालदास पुरुषवाणी, साजन हिरानी, सच्चानंद हिरानी, सुंदरदास मूलचंदानी, श्यामसुंदर पुरुषवाणी, दीपक पुरुषवाणी, राजेश लखानी, मुकेश हीरानी, आसानदास लखानी, घनश्याम लाखणी, धीरज पुरुषवाणी, नरेंद्र मूलानी, दिलीप मूलानी, गोपाल लखानी, सुनील लखानी, अशोक मूलचंदानी, नरेश हीरानी, नरेश लखानी, जितेंद्र पुरुषवाणी, अवी पुरुषवाणी, दिलीप पुरुषवाणी,संजू पुरुषवाणी,जतीन पुरुषवाणी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏