सोजत में श्री बाबा रामदेव मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन, ‘नानी बाई का मायरा’ रहेगा मुख्य आकर्षण

सोजत  विशेष रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत क्षेत्र में स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा, जिसके पश्चात लगातार तीन दिनों तक भक्ति, संगीत और लोक परंपराओं से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन स्थल श्री रामदेव जी मंदिर, बेरा पार्टी नेडा, बेरा मगरिया बेरा को आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध संत श्री हींर पुरी जी महाराज द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला “नानी बाई का मायरा” होगा। यह भक्ति कथा राजस्थान की लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। संत श्री हींर पुरी जी महाराज की वाणी में प्रस्तुत यह कथा भक्तों को भाव-विभोर कर देगी।

आयोजन समिति के अनुसार, तीनों दिन भजन-संध्या, लोक संगीत और धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसादी और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

🙏 धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति का संगम बनेगा यह आयोजन

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!