बड़ी खबरसोजत

एनएच-162 पर दर्दनाक हादसा: सुकड़ी नदी पुल पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हालत नाजुक



सोजत (पाली) – शहर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 162 स्थित सुकड़ी नदी पुल पर बुधवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली दरवाजा नरसिंहपुर निवासी 58 वर्षीय केवल चंद माली अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका एक पैर पूरी तरह कुचल गया, जबकि दूसरा पैर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सोजत हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना पर सोजत पुलिस के एसी मनीष शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुकड़ी नदी पुल पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है, वहीं घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏