सोजत: सरगरा समाज छात्रावास विकास समिति सोजत की कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। सरगरा समाज छात्रावास विकास समिति सोजत की कार्यकारिणी के सम्मान में गुरुवार, 26 मार्च 2026 को बिलावास में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पूर्व एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष श्री चुन्नीलाल जी चण्डावल, श्री ओम जी मारू तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दिनेश सरगरा (आलावास) का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष भगवानराम जी बोमादड़ा, सचिव रमेश जी परिहार (दौरनड़ी) सहित कार्यकारिणी के सदस्य बाबूलाल जी आर्य, माणकलाल जी मारू, ओम जी रीडर, महेश जी गहलोत, मनोहर जी बालवंशी, नाथूलाल जी सोजत, नेम जी गुड़िया, चंपालाल जी दुदौड़, रूघाराम जी आर.आई., अशोक जी पटवारी (रेपड़ावास), प्रेम जी (पाली), मुकेश जी देवड़ा, महावीर जी गहलोत, नरेंद्र जी पंवार (धीनावास) एवं अन्य समाजबंधुओं को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह श्री डूंगाराम जी पंवार (बिलावास) के परिवार द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन में बिलावास के मिश्रीलाल जी, डूंगाराम जी, गिरधारीलाल जी, शंकरलाल पंवार, भंवरलाल जी, रामलाल जी, बंशीलाल जी, प्रकाश पंवार, रमेश कुमार पंवार, गजेंद्र पंवार, घनश्याम पंवार सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप पंवार द्वारा किया गया। समारोह में समाज के विकास, शिक्षा और एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया तथा सभी ने मिलकर समाज के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।




