सोजत

सोजत में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठी मांग, चिकित्सा मंत्री को भेजा गया ज्ञापन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सोजत की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने राज्य के चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में राजकीय चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ, ट्रॉमा यूनिट में स्वीकृत चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने तथा एक अतिरिक्त अस्थि रोग विशेषज्ञ का नया पद सृजित करने की मांग की गई है।

अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास ने बताया कि राजकीय जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ के अभाव में क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में नेत्र जांच से संबंधित लाखों रुपए की मशीनें होने के बावजूद विशेषज्ञ नहीं होने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद ट्रॉमा यूनिट का निर्माण तो हो गया, लेकिन उसमें चिकित्सकों के पद अब भी रिक्त पड़े हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं सोजत क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में अस्थि रोग से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन केवल एक चिकित्सक होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में एक अतिरिक्त अस्थि रोग विशेषज्ञ का पद सृजित करना आवश्यक बताया गया है।

इस संबंध में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं सांसद श्री पी पी चौधरी से भी मांग की है।

ज्ञापन भेजने वालों में वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष अनोप सिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला तथा सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏