प्रकाश गहलोत सोजत टेंट किराया समिति के अध्यक्ष चुने गए, सर्व समिति से हुआ चुनाव व्यवसायो द्वारा किया गया स्वागत


सोजत तहसील टेंट व्यवसाय समिति के अध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न हुए जिसमें प्रकाश गहलोत को सर्व समिति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया रविवार को समिति की बैठक हुई बैठक तहसील चैयरमेन डॉ मुकेश टांक के नेतृत्व में हुई ,
जिसमें सोजत तहसील के समस्त टेंट व्यवसाई उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोजत तहसील के पांचो ब्लॉक अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की एक विशेष समिति द्वारा चार अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों का नाम रखा गया जिसमें सर्व समिति से प्रकाश गहलोत का नाम सर्व समिति से प्रस्तावित किया गया, निर्वाचन की घोषणा होते ही सभी टेंट व्यवसाययों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश गहलोत का भव्य स्वागत किया उन्हें माल्यार्पण कर सफा पहनकर सम्मानित किया गया। और ढोल थाली के साथ जुलूस के रूप में उन्हें उनके निवास स्थान पर पहुंचाया गया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश गहलोत ने सभी टेंट व्यवसाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है उसे पर वह निष्ठा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे और गहलोत में सभी टेंट व्यवसाययों के हितों की रक्षा व संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यरत रहेंगे।
इस बैठक में तहसील समिति के चैयरमैन डॉ मुकेश टांक, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गहलोत माधव बा, भगवान राम सीरवी, ललित उणेचा, अक्षय कुमार, वीर सिंह मुकेश प्रजापत, नरपत तंवर, मोहम्मद सलीम, मुकेश प्रजापत, ओम प्रकाश चौहान, सूजाराम, शाहिद सोजत तहसील की बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायी उपस्थित है।

error: Content is protected !!