विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह को लेकर पाली फोटोग्राफी एसोसिएशन का सोजत दौरा, फोटोग्राफरों को दिया आमंत्रण

राकेश भटनागर

सोजत। पाली डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आगामी 19 अगस्त 2026 को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह का आमंत्रण देने हेतु सोजत का दौरा किया। इस दौरान सोजत सिटी स्थित दलवीर स्टूडियो में आयोजित बैठक में सोजत तहसील के फोटोग्राफर भाइयों ने पाली से आए प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक में विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में पाली फोटोग्राफी एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े कलाकारों, स्टूडियो संचालकों एवं युवा फोटोग्राफरों के लिए अनुभव साझा करने, नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने तथा आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

सोजत के फोटोग्राफरों ने कार्यक्रम में भाग लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक फोटोग्राफर साथियों को इस आयोजन से जोड़ेंगे। साथ ही जरूरतमंद फोटोग्राफरों से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर विनोद राय भटनागर, पूर्व अध्यक्ष राकेश भटनागर, राजेंद्र मकवाना, सुनील सेन, गौरी शंकर, दिनेश माली, हसमुख बिलावास, ताराचंद, सहित सोजत क्षेत्र के कई फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!