राकेश भटनागर
सोजत। देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए सोजत प्रशासन ने कमर कस ली है। इसको लेकर बुधवार को पालिका सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी SDM रवि प्रकाश ने की।
राष्ट्रीय पर्व को सफल और गरिमामय तरीके से मनाने के लिए सभी विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। SDM रवि प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से पूरा किया जाए ताकि समारोह में किसी तरह की कोई कमी न रहे।
बैठक में तय किया गया कि समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंच व्यवस्था जैसी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों।
इस दौरान तहसीलदार, बीडीओ सुरेश कविया थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह, CBEO दलपत सिंह, नगर पालिका के जगदीश सोलंकी सहित शिक्षा, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी को अपने विभाग से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।





