सोजत में भाजपा निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प दोहराया

राकेश भटनागर

सोजत। भारतीय जनता पार्टी सोजत नगर निकाय चुनाव को लेकर सनातन धर्मशाला बस स्टैंड में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन नगर पालिका चुनाव प्रभारी अर्जुन राम पुरोहित, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, सोजत विधायक शोभा चौहान एवं किसान मोर्चा के भंवरलाल सेणचा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्ति चौहान, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजस्थान  राजेश तंवर , जुगल किशोर निकुम ,गुणवंती मेहता सुनीता सोनी, अनीता श्रीवास्तव, किरण देवी,भाजपा के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री हीरालाल काठेर ने किया।

नगर निकाय चुनाव प्रभारी अर्जुन राम पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने सोजत नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लक्ष्य के साथ सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने की बात कही।

सोजत विधायक शोभा चौहान ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति निष्ठा और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करना अपनी मां के साथ गद्दारी करने के समान है। सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे का सहयोग करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं और भाजपा को विजय दिलाने के लिए पूरी मजबूती से कार्य करें।

पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कार्यकर्ताओं को भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि आपसी नाराजगी एवं मतभेदों को दूर रखकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें।

किसान मोर्चा के भंवरलाल सेणचा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक सीटें जिताने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट आनंद भाटी ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत रखने का विश्वास दिलाते हुए विधायक शोभा चौहान एवं चुनाव प्रभारी अर्जुन राम पुरोहित को आश्वासन दिया कि सोजत में भाजपा को अधिक से अधिक सीटों पर विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के नरपत सिंह सोडा, जितेंद्र व्यास, सुरेश खादी भंडार, दीपक पवार, महेंद्र टांक, रामगोपाल, महेश सोनी, राकेश भटनागर, पपसा सिलावट, राकेश खींची, ओम गुरु,यासीन छिपा, अयूब छिपा, राकेश देवड़ा, राजेंद्र शर्मा, अशोक बारहठ, ताराचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा तथा सभी ने आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने और विजय दिलाने का संकल्प दोहराया।

सोजत-पाली में मानसून की चाल धीमी, पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस,
25 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, लेकिन सोजत-पाली समेत पश्चिमी हिस्सों को झमाझम बारिश का इंतजार

error: Content is protected !!