राकेश भटनागर
सोजत। शिव महिला मित्र मंडल द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा काला गोरा भैरूजी मंदिर से प्रारंभ होकर राधा-कृष्ण मंदिर तक निकाली गई।

कावड़ यात्रा सोजत के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली, जहां श्रद्धालुओं एवं आमजन ने यात्रा का स्वागत किया। मालियों की हवेली पर कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा शहर मंत्री राकेश खींची, राकेश भटनागर, कानाराम पवार, नाराराम टांक एवं गोविंद खींची सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला।






