सोजत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया

राकेश भटनागर

सोजत। शहर में आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस मस्तान बाबा जी की दरगाह से रवाना होकर चांदपोल गेट, मुख्य बाजार होते हुए जैतारणिया गेट से पुनः मस्तान बाबा की दरगाह पहुंचा।

जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ लोग जुलूस में शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में जगह-जगह शरबत एवं छबील के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पपसा सिलावट भाजपा नेता, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यासीन मोहम्मद छिपा, एस. मोहम्मद सिलावट, अनवर हुसैन सोजत, मोहम्मद अयूब जनरल, पीर मोहम्मद कंटालिया, साजिद ठेकेदार, मोहम्मद मंसूर, मोहम्मद मजिद, इकबाल टाक, फिरोज छिपा, असलम मिस्त्री, साबिर छिपा, रफीक छिपा एवं मोहम्मद असलम खरादी सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

जुलूस के दौरान शहर में ईद मिलादुन्नबी की खुशियां और उत्साह का माहौल नजर आया।

सोजत निकाय चुनाव का बिगुल: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 40 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज

सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल होंगे नामांकन पत्र, जयपुर नगर निगम समेत प्रदेश की 19 निकायों में होगी प्रक्रिया

सोजत-पाली में मानसून की चाल धीमी, पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस,
25 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, लेकिन सोजत-पाली समेत पश्चिमी हिस्सों को झमाझम बारिश का इंतजार

error: Content is protected !!