राकेश भटनागर
सोजत। राजस्थान प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गौरा के प्रथम बार सोजत आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार एवं भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पंवार के सानिध्य में किया गया।
शंकर गौरा के सोजत पहुंचने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा के झंडों से सजे वाहनों के साथ रैली के रूप में दोपहर वाहनों से जोधपुरिया गेट होते हुए महेश्वरियों की बगीची तक पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का सोजत युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा21 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गौरा, शिव सिंह पलाड़ा, अमित कुमावत, दिनेश पंचारिया, सुनील बिश्नोई, महावीर अखावत, जुगल निकुम, जगदीश सिंह राजपुरोहित, राकेश पंवार, राजेश तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर सहित भाजपा के समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गौरा ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सोजत में भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें।

पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प दोहराया। शिव सिंह पलाड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ कार्य करें तथा निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाकर सोजत में भाजपा का बोर्ड बनाएं।
कार्यक्रम का सफल संचालन हीरालाल काठेर ने किया। इस अवसर पर भाजपा की समस्त कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





