नगर  पालिका वार्ड संख्या 8 की भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल ओझा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

राकेश भटनागर

सभी को एक जुट होकर वार्ड के हर मतदाता के पास जाकर वोट मांगना है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन, राजस्थान सरकार की योजनाएं एवं लाभार्थियों की चर्चा के साथ विनम्रता से मत मांगे एक भी मतदाता छुटने न पाए उपरोक्त उद्गार सोजत नगर पालिका प्रभारी एवं सिरोही जिला पूर्व प्रमुख अर्जुन राम राज पुरोहित ने नगर पालिका वार्ड संख्या 8 की भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए स्वामी विवेकानंद मार्ग पर व्यक्त किए इस मौके सह प्रभारी भंवर लाल सेणचा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि डोर टू डोर संपर्क कर विजय का मार्ग प्रशस्त करें वहीं श्रीमाली ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता व्यास ने कहा कि हम सभी मिलकर निधि ओझा के साथ वार्ड में संपर्क करके उनके समर्थन में मतदान की अपील करेंगे वही मदन मोदी ने भी संबोधित किया प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा ने विश्वास दिलाया कि वे वार्ड के विकास के लिए समर्पण भाव से काम करेंगे इस मौके प्रभारी,सह प्रभारी का साफा पहनाकर तथा निधि ओझा को उपरना पहनाकर बहु मान किया गया इस दौरान जगदीश व्यास, सुरेश ओझा,पारस सोनी, दिनेश भटनागर, राकेश भटनागर, मुकेश ओझा, प्रकाश सोनी,अजय जोशी,भद्रेश भटनागर,धीरेन्द्र व्यास, चंद्र प्रकाश सोनी, राहुल ओझा, धर्मेंद्र व्यास, राजेन्द्र शर्मा, महेंद्र,कौशिक,आरती व्यास,सीमा,राज गुप्ता, गुणवती मेहता,अनिता श्रीवास्तव,नीलम व्यास, पिंकी भटनागर, वंदना,आशा सोनी,कोकीला ओझा,, संतोष सोनी,रेखा सोनी,मंजू,सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे तत्पश्चात प्रभारी,सह प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड में जन संपर्क किया।

सोजत पालिका चुनाव में भाजपा ने खोले पत्ते, 40 वार्डों में प्रत्याशी घोषित — कांग्रेस की सूची भी सामने, अब आमने-सामने होगा चुनावी मुकाबला

सोजत नगरपालिका चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की वार्डवार सूची, कांग्रेस ने भी उतारे उम्मीदवार; चेयरमैन पद अनारक्षित होने से बढ़ी सियासी हलचल

error: Content is protected !!