वार्ड नंबर 39 में भाजपा प्रत्याशी राकेश देवड़ा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

राकेश भटनागर

सोजत। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 39 में भाजपा प्रत्याशी राकेश देवड़ा के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन सोजत विधायक शोभा चौहान, सोजत नगर पालिका चुनाव प्रभारी अर्जुन पुरोहित, भंवरलाल सेंणचा एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर द्वारा बेरा बिजोड़िया में किया गया। माली समाज के पंचों द्वारा सभी को माला और साफा बनाकर स्वागत किया गया,

कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में माली समाज चारों मोहल्लों के पंचगण एवं माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला, चौधरी गोवर्धन लाल, चौधरी ताराचंद टांक, लुंबाराम, गणपतलाल, भेराराम सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं बिजोड़िया, रेतिया, कानावा बेरा सहित आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी राकेश देवड़ा को समर्थन देने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक शोभा चौहान ने वार्ड नंबर 39 के सभी मतदाताओं एवं निवासियों से भाजपा प्रत्याशी राकेश देवड़ा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित के लिए भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दें।

कार्यक्रम में भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इनमें रूपाराम नारायणलाल, महेंद्र, किशोर, राकेश भटनागर, नेनाराम, नाराराम, राजेंद्र शर्मा, मदन मोदी, कैलाश चावला, किशनलाल, महेंद्र परिहार, दिनेश, खिवराज, अशोक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!