राकेश भटनागर

सोजत में शिक्षक दिवस के अवसर पर सोजत फोटोग्राफर संघ द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बासनी मुथा स्कूल के शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक प्रवीण सिंह, राजलक्ष्मी, अभिकांक्षा राज कांस्वा , प्रताप सिंह, सपना मारू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरन देवी, का संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षकों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह कलम भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


इस अवसर पर फोटोग्राफर संघ के पदाधिकारी, संरक्षक राकेश भटनागर, अध्यक्ष राजू वैष्णव, उपाध्यक्ष भरत जांगिड़, मीडिया प्रभारी अकरम खान, सनवर, एवं प्रदीप लखारा एवं शहर के शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने फोटोग्राफर संघ द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।





