राकेश भटनागर


सोजत। राजस्थान गो सेवा समिति जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला गो सेवा समिति की अनुशंसा पर सोजत तहसील गो सेवा समिति के गठन को लेकर 30 सितंबर 2026 को श्री कृष्णा गोशाला सेवा समिति, रामासनीबाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महंत गोविंद गिरी जी महाराज, जिला अध्यक्ष गिरधारी सिंह जी राजपुरोहित एवं जीव-जंतु कल्याण एवं कृषि संस्थान के अध्यक्ष भरत सिंह जी राजपुरोहित ने की।
बैठक में सोजत तहसील क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं के पदाधिकारी एवं गोभक्त उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से मोती सिंह उद्देश राजपुरोहित को सोजत तहसील गो सेवा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी इस प्रकार है—
- संरक्षक: महंत श्री विष्णु दास जी महाराज, श्री रघुनाथ गो सेवा समिति, चंडावल
- उपाध्यक्ष: श्री मानक चंद जी शर्मा, श्री गंगा स्वामी गोशाला समिति, साडिया
- सह उपाध्यक्ष: श्री पूक दास जी महाराज, श्री हरिओम गोशाला, बासनी भदावत
- कोषाध्यक्ष: श्री डूंगरराम जी निकुंज एवं श्री बगद सिंह जी राजपुरोहित, श्री कालका माता गोशाला सेवा समिति
- सचिव: श्री महेश जी शर्मा, श्री रामकृष्ण गोशाला सेवा समिति, देवली हुल्ला
- सह सचिव: श्री अमरचंद जी परिहार, श्री कृष्णा धरेश्वर महादेव गोशाला सेवा समिति, गुड़ा श्यामा
- प्रचार मंत्री: श्री ओम दास जी वैष्णव, श्री रामदेव गोशाला समिति, पचुंडा कला
- सह प्रचार मंत्री: श्री हिमताराम जी सीरवी, श्री राम गोशाला सेवा संस्थान, सियाट
- मीडिया प्रभारी एवं प्रचारक: राकेश भटनागर, सोजत सिटी
सदस्य: महंत श्री हरि ओम गिरी जी महाराज, श्री दातिया बालाजी गोशाला, सोजत; श्री पुखाराम जी सीरवी, श्री गोपाल गोशाला, करमावास पट्टा; श्री भोपाल सिंह जी राजपुरोहित, श्री रामेश्वर महादेव गोशाला, रामासनी सांदवान सहित क्षेत्र की समस्त गोशालाओं के सम्मानित पदाधिकारी समिति के सदस्य रहेंगे।

कार्यक्रम में उपप्रधान कन्हैयालाल ओझा सोजत, महेंद्र सिंह जोधा, तेजाराम पवार, ढगलाराम पवार, प्रकाश मेवाड़ा, बाग सिंह जी राजपुरोहित, गणपत लाल सांवलोत, कालूराम सीरवी, अर्जुन नाथावत, पाबूराम जी सीरवी बिजलीवास एवं राजू बंजारा बगड़ी नगर सहित अनेक गोभक्त उपस्थित रहे।
बैठक में गोसेवा को मजबूत करने, गोशालाओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा तहसील क्षेत्र में गोसेवा से जुड़े कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।



