सोजत आज दिनांक 8.10.26 को सोजत विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति एवं जिला परिषद के भाजपा उम्मीदवारों के फॉर्म महेश्वरीयों की बगीची मे जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी एवं सोजत विधायिका शोभा चौहान के नेतृत्व में लिए गए,
दोपहर 3:00 बजे से 6:00 तक आवेदन लिए गए, जिसमें वार्ड नंबर 15 के 45 फॉर्म पंचायत समिति चुनाव के जमा हुए
पंचायती चुनाव जिला प्रभारी भंवरलाल सेणचा, सोजत पंचायत समिति चुनाव प्रभारी जयवर्धन रांकावत, चुनाव संयोजक श्यामलाल गहलोत, एवं सहसंयोजक गौतम तंवर, उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी वार्ड मेंबरों के फार्म चेक कर जमा किए,चाडवास मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित एवं अटबडा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल अगलेचा ने भी पंचायत समिति के फॉर्म जमा करवाने में सहयोग किया, सोजत विधानसभा क्षेत्र के गांव के काफी संख्या में लोगों का आगमन रहा।





