सोजत सिटी में 14 अक्टूबरअक्टूबर को होंगा माली समाज की वंशावली (रावजी की पोथी) वाचन कार्यक्रम

ं
पूर्वजों के इतिहास और वंशावली की जानकारी प्राप्त करने का मिलेगा अवसर, माली समाज के बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान
सोजत सिटी। सोजत सिटी में सैन‍िक क्षत्रिय फूल माली वंशावली संरक्षण के तत्वावधान में माली समाज की वंशावली (रावजी की पोथी) वाचन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के बंधुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार, माली समाज में पूर्वजों के इतिहास, परिवार की वंश परंपरा और वंशावली से जुड़ी जानकारी को संरक्षित रखने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोजत सिटी में वंशावली वाचन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से समाज के लोगों को अपने पूर्वजों तथा परिवार की वंशावली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में वंशावली वाचक राजकुमार, पुत्र देवलाल जी राव द्वारा वंशावली का वाचन किया जाएगा। आयोजक बड़ा बास चौधरी गोवर्धन लाल पुत्र दीपाराम जी का उद्देश्य समाज की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखना तथा नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के इतिहास और पारिवारिक परंपराओं से परिचित कराना है।

error: Content is protected !!