नवरात्रा में प्रकट संचल वाकल चामुंडा माताजी भाकरी पर आकर्षक श्रृंगार एवं पूजा अर्चना की तैयारी

सोजत प्रगट साचल वाकल चामुंडा माताजी भाकरी पर दिनांक 11 10 2026 नवरात्र की एकम से 9 दिनों तक माताजी की भाकरी पर विशेष पूजा अर्चना वह माताजी का श्रृंगार किया जायेगा। माताजी मंदिर के पुजारी राजेंद्र सेवग ने बताया कि माताजी भाकरी पर माताजी भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। नवरात्र को देखते हुए भक्त जो माता जी को कुलदेवी मानते हैं । उनमें माताजी के विशेष श्रृंगार व पोशाक के लिए भक्तों में होडा होड लगी हुई है। माता जी के मंदिर पर दोनों समय ढोल नगाड़ा और धूमधाम से आरती गरबा नृत्य का आयोजन भी धर्म प्रेमियों द्वारा हिंदू संगठनों द्वारा किया जा रहा है जिसे देखने के लिए लोगों में भारी भीड़ दिख रही है।

error: Content is protected !!