राकेश भटनागर
सोजत सिटी। शहर में गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा।
करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सुबह से ही व्रत का संकल्प लेकर दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा धारण की तथा विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा-अर्चना की।
रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित किया और अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला। इस अवसर पर कोमल टांक, अनमोल टॉक, प्रियंका सांखला, रतनी देवी, प्रियंका टांक, पूजा पालरिया प्रियंका सैनी , वैशाली, पिस्ता देवी आदि उपस्थित है
उत्तर भारत में करवा चौथ का पर्व विशेष उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।





