सनराइज यूनिवर्सिटी अलवर से श्री विनायक कॉलेज के प्रवक्ता सुनील शर्मा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

राकेश भटनागर


सोजत सिटी। श्री विनायक कॉलेज सोजत सिटी के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर (राजस्थान) द्वारा इतिहास विषय में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
प्रवक्ता सुनील शर्मा ने अपने शोध कार्य में मां कामाख्या देवी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर शोध किया। उनके शोध कार्य के लिए आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
इस उपलब्धि से श्री विनायक कॉलेज परिवार में खुशी की लहर है। कॉलेज के प्रबन्धक ललित ऊणेचा, बाबुलाल सांखला, मुकेश ओझा, कांता प्रजापत , चक्रवर्ती सिंह, दिलीप कुमार,नीलम, दिनेश राठौड़, मनीष पालरिया एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने प्रोफेसर सुनील शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज एवं सोजत शहर का गौरव बढ़ा है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हुआ मंथन, IFWJ ने मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस; वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा का दुपट्टा पहनाकर एवं IFWJ कार्ड देकर किया सम्मान

error: Content is protected !!