सोजत

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा: सोजत के पाराशर दम्पति नेपाल मे धार्मिक भ्रमण कर स्वदेश लौटे।

अकरम खान कि रिपोर्ट।

सोजत। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत हवाई मार्ग से नेपाल की धार्मिक यात्रा पूर्ण कर वरिष्ठ पत्रकार ओम पाराशर एवं उनकी धर्मपत्नी सत्यवती पाराशर शुक्रवार को सकुशल सोजत लौट आए। दम्पति 23 फरवरी को रवाना हुए थे और 27 फरवरी को यात्रा पूर्ण कर वापस पहुंचे।

पाराशर दम्पति ने नेपाल प्रवास के दौरान बुद्ध नाथ, जल विष्णु नारायण मंदिर, पशुपतिनाथ महादेव मंदिर तथा योगेश्वरी देवी माता मंदिर शक्तिपीठ सहित विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

वरिष्ठ पत्रकार ओम पाराशर ने राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना की सराहना करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान नेपाल में भोजन और आवास की व्यवस्था अत्यंत उत्कृष्ट रही। देवस्थान विभाग के अधिकारी पूरे समय यात्रियों के साथ रहकर गाइड के रूप में सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराते हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को काफी सुविधा मिलती है।

करीब 80 श्रद्धालुओं के दल में पाली जिले से पाराशर दम्पति को एकमात्र दम्पति के रूप में इस यात्रा का लाभ मिला।

नेपाल यात्रा से उनके आगमन पर सोजत उपखण्ड पत्रकार संघ, वरिष्ठ नागरिक समिति,पेंशनर समाज सहित विभिन्न स्वयंसेवी व राजनीतिक संगठनों, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदूवादी संगठनों एवं आरएसएस पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏