सोजत में शनिवार को होगी फागोत्सव काव्य गोष्ठी।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। होली के पावन अवसर पर शहर में साहित्यिक रंग बिखेरने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्थान रुचिर विद्या साहित्य समिति के तत्वावधान में शनिवार सायं 3:30 बजे केरियाजी बास स्थित शारदा विद्या पीठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य फागोत्सव काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

संस्था सचिव नवनीत राय ‘रुचिर’ ने बताया कि कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ एवं युवा कलमकार अपनी रचनाओं के माध्यम से होली की उमंग और साहित्यिक सरसता का रस घोलेंगे।

उन्होंने नगर के बुद्धिजीवियों, साहित्य प्रेमियों एवं कवितारसिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।

फागोत्सव काव्य गोष्ठी को लेकर साहित्य प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में रंग, रस और शब्दों की त्रिवेणी बहने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!