सोजत की बेटी कुमकुम गहलोत ने नीट यूजी 2026 में हासिल की ऑल इंडिया3954 वी रैंक

सोजत न्यूज़, राकेश भटनागर


सोजत की बेटी कुमकुम गहलोत ने अपनी कड़ी मेहनत तो लगन से ऑल इंडियन नीट युजी मैं 3954 वी रेंक हासिल की, कुमकुम गहलोत पुत्री श्री राजेंद्र गहलोत निवासी निमली नाडी कड़ी मेहनत से सभी को चौंका दिया कि अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी मुश्किल नहीं है कुमकुम ने बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए स्वाध्याय कर नेट में ऑल इंडिया रैंक में 3954 वी रैंक हासिल की इसे सभी सोजत वासीयो को गर्व है, कुमकुम ने अपने दृढ़ निश्चय से अनुशासन एवं इच्छा शक्ति वह मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
इसकी उपलब्धि से परिवार जनों में एवं रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है
कुमकुम की सफलता पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण दवे, माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला, बड़ा बास चौधरी गोवर्धन लाल, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, माली समाज पाली जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल टांक, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता राजेश तंवर, रामलाल , ताराचंद गहलोत, एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कुमकुम व उनके परिवार को बधाई और उज्जवल भविष्य के के लिए शुभकामनाएं दी

error: Content is protected !!