राकेश भटनागर सोजत न्यूज़
विधायक शोभा चौहान ने कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की

सोजत। रविवार को सोजत नगर पालिका चुनाव के तहत वार्ड संख्या 18, 19 एवं 21 के भाजपा चुनाव कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने वार्ड संख्या 21 की भाजपा प्रत्याशी रजिया बानो, वार्ड संख्या 19 की प्रत्याशी फिरोज बानो तथा वार्ड संख्या 18 के प्रत्याशी मोहम्मद नासिर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का आह्वान किया।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर ने वार्डवासियों को क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 21 के प्रभारी माणक चौहान, सहप्रभारी राकेश भटनागर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष यासीन छिपा, नरपत सिंह सोडा, जितेंद्र व्यास, राजेंद्र शर्मा, हेमंत मेहता, महेश सोनी, हनीफ खान, रोशन भाई, बाबू खान, खलील अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद नासिर सिलावट, हामिद खान, मोहम्मद अयूब छिपा, जावेद सिलावट , यासीनसिलावट, इमरान खान, खालिद अतारी मुस्तकीम सिलावट, अब्दुल मुनीर, मोहम्मद इमरान, भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी 9 सितंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।




