सोजत वार्ड नंबर 8 में भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा का घर-घर जनसंपर्क

राकेश भटनागर

सोजत। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 8 में भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के प्रत्येक मतदाता से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की तथा अपनी प्रचार पर्चियां वितरित कीं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में भाजपा के प्रति उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में वार्डवासी उनके साथ रहे और जनसंपर्क अभियान में भाग लिया। प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा ने मतदाताओं से वार्ड के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर समर्थन देने की अपील की।

error: Content is protected !!