बड़ी खबरराजस्थानसोजत

सोजत स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो मासूमों को कुचला,

दो बच्चों की मौत, एक महिला गंभीर घायल, चालक फरार

बड़ी खबर | सोजत

सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत। शहर के स्टेट हाईवे पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सतलोक आश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दोनों बच्चे उदयपुर निवासी बताए जा रहे हैं, जो अपने परिवार के साथ सोजत आए हुए थे। बच्चों की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सोजत के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सोजत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार वाहन चालक की तलाश के लिए नाकाबंदी व जांच अभियान शुरू किया गया है।

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला गया है। मासूम बच्चों की असमय मौत से हर आंख नम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏