पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

राकेश भटनागर सोजत न्यूज़

सोजत। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, उदयपुर संगठन प्रभारी जुगल किशोर निकुम एवं उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

समारोह में सोजत शहर की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य दलों के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रामस्वरूप भटनागर एवं वीरेंद्र लखावत ने किया। समारोह में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तंवर ,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पवार, पाली जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, पाली जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल गहलोत, नरपत राज सोलंकी, मंडल महामंत्री हीरालाल काटेर, तरुण सोलंकी, डॉक्टर महेशसोनी, दीपक पवार श्याम सिंह चौहान, नारायण लाल, राकेश भटनागर, राकेश खींची एवं राजेंद्र शर्मा राजेंद्र पवार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!