सोजत फोटोग्राफी संघ का स्नेह मिलन समारोह, नवनिर्वाचित पार्षद सुधीर दवे का किया अभिनंदन

राकेश भटनागर

सोजत, 27 सितंबर पारस रिजॉर्ट में सोजत फोटोग्राफी संघ की ओर से स्नेह मिलन समारोह एवं नवनिर्वाचित पार्षद सुधीर दवे के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोजत शहर के बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान फोटोग्राफी संघ के अध्यक्ष राजू वैष्णव एवं संरक्षक राकेश भटनागर ने नवनिर्वाचित पार्षद सुधीर दवे का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं टेंट व्यवसाय से जुड़े पाली जिला महामंत्री मुकेश टांक, विनीत राय,राकेश माली एवं धनराज कुमावत का भी साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

संघ के संरक्षक राकेश भटनागर ने फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की तथा फोटोग्राफरों को तकनीकी एवं व्यावसायिक रूप से आगे बढ़ने के लिए संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। संघ अध्यक्ष राजू वैष्णव ने सभी फोटोग्राफरों को साथ लेकर चलने तथा फोटोग्राफरों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

टेंट समिति के चेयरमैन मुकेश टांक ने भी संस्था की गतिविधियों एवं संगठन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सोजत फोटोग्राफर संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विनीत राय,दिनेश परिहार, भरत जांगिड़, ताराचंद भाटी, सनवर खोखर, गज्जू भाई, जीतू भाई, गोपाल भाई, मनोहर भाटी, प्रदीप लखारा, अकरम खान, रतन प्रकाश इचरसा, अनमोल,पुरुषोत्तम पारीक, संजय परिहार सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा फोटोग्राफरों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। स्नेह मिलन समारोह का समापन आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ हुआ।

error: Content is protected !!