सोजत

चंडावल में दर्दनाक हादसा: कुएं में मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल।

अकरम खान की रिपोर्ट।

चंडावल/सोजत। चंडावल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कुआं खोदते समय मिट्टी ढहने से चार मजदूर उसके नीचे दब गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सोजत सिटी हॉस्पिटल में जारी है।

यह घटना चंडावल से केरिया बेरा मार्ग पर स्थित बावरियों की ढाणी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चारों मजदूर कुएं नुमा गढ्ढे में पाइप लाइन कनेक्शन का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक कुएं नुमा गढ्ढे की मिट्टी भरभराकर ढह गई और चारों मजदूर उसमें दब गए।

घटना के बाद ढाणी के ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दो मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सोजत सिटी हॉस्पिटल भिजवाया। वहीं दो मजदूर करीब 12-15 फीट गहराई तक मिट्टी में दबे रह गए, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।

मृतकों की पहचान चंडावल निवासी 34 वर्षीय महेंद्र और 26 वर्षीय लक्ष्मण के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 26 वर्षीय जवरीलाल और 42 वर्षीय मनोहर शामिल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏