बाबा की बीज पर डोलिया नाडा रामासनी बाला में उमड़ा आस्था का सैलाब

राकेश भटनागर, सोजत

सोजत। रामासनी बाला स्थित डोलिया नाडा बाबा रामदेव जी के मंदिर में भादवा बीज का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोजत सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा रामदेव जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

भादवा बीज के अवसर पर रामासनी गांव से डोलिया नाडा तक बाबा रामदेव जी के घोड़े के साथ बड़ी संख्या में भक्तजन नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए पैदल मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं में पूरे आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सोजत एवं आसपास के गांवों से आए भक्तों ने भी नाचते-गाते बाबा के दरबार में पहुंचकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस अवसर पर रांका परिवार की ओर से महेंद्र रांका, रमेश रांका, भारत रांका, जयचंद रांका एवं महावीर रांका परिवार द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

मेले एवं मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर रामासनी गौशाला के व्यवस्थापक मोती सिंह राजपुरोहित, चंपालाल मेवाड़ा सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। वहीं बाबा रामदेव मंदिर अध्यक्ष मोती सिंह राजपुरोहित, पोकरराम चौधरी, तेजाराम , मदनलाल मेवाड़ा, मनीष मेवाड़ा, चांदमल,सहित अन्य श्रद्धालु एवं ग्रामीण व्यवस्था में सहयोग करते नजर आए।

पूरे दिन डोलिया नाडा परिसर बाबा रामदेव जी के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उत्साह के साथ बाबा रामदेव जी की आराधना की।

सोजत में 80.25% मतदान के साथ निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, भाजपा के 40, कांग्रेस के 38 और 54 निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला — शाम 6 बजे तक 80.25 प्रतिशत मतदान, पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान

error: Content is protected !!