सोजत: गादीपति किन्नर आशा बाई की ओर से सोजत सेवा मंडल को राशन सामग्री भेंट कि गयी।

अकरम खान की रिपोर्ट।
पाली/सोजत। किन्नर समाज की गादीपति आशा बाई के निर्देशानुसार उनकी शिष्याएं सुनीता बाई एवं सुमन बाई ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए शनिवार, 28 फरवरी 2026 को सोजत सेवा मंडल को तेल, गेहूं, शक्कर, मिर्च-मसाले सहित विभिन्न खाद्य सामग्री सेवार्थ भेंट की।
सोजत सेवा मंडल के मंत्री पुष्पतराज मुणोत ने बताया कि आशा बाई की ओर से संस्था को पूर्व में भी कई बार रसद सामग्री उपलब्ध करवाई जाती रही है, जिससे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने इस सहयोग के लिए किन्नर समाज का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जगदीश पाराशर एवं विजय सिंह भी उपस्थित रहे। सोजत सेवा मंडल एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने गादीपति आशा बाई द्वारा समाज सेवा की भावना से प्रदान की गई राशन सामग्री के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।




