सोजत: वरिष्ठ पत्रकार ओम पाराशर दम्पति नेपाल तीर्थ यात्रा कर सकुशल लौटे सोजत,शहर के पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत।

अकरम ख़ान
2 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत हवाई मार्ग से नेपाल की धार्मिक यात्रा पूर्ण कर वरिष्ठ पत्रकार ओम पाराशर एवं उनकी धर्मपत्नी सत्यवती पाराशर शुक्रवार को सकुशल सोजत लौट आए। पाराशर दम्पति 23 फरवरी को रवाना हुए थे और 27 फरवरी को यात्रा पूरी कर वापस सोजत पहुँचे।

नेपाल प्रवास के दौरान दम्पति ने बुद्धनाथ, जल विष्णु नारायण मंदिर, पशुपतिनाथ महादेव मंदिर तथा योगेश्वरी देवी माता मंदिर शक्तिपीठ सहित अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

सोजत आगमन पर शहर के पत्रकारों ने ओम पाराशर के निवास स्थान पहुँचकर दम्पति का हर्षोल्लास और धूमधाम से स्वागत-सत्कार किया। पत्रकारों ने परंपरागत राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार ओम पाराशर को चुनड़िया साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया, वहीं श्रीमती सत्यवती पाराशर को शॉल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।

इस अवसर पर ओम पाराशर ने सरकार द्वारा प्रायोजित इस धार्मिक यात्रा को अत्यंत यादगार बताते हुए राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया और योजना की सराहना की।

स्वागत समारोह में शहर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक खिंची, अशोक गेहलोत, प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, नत्थाराम बौराण, दिलखुश गेहलोत, मिठालाल पंवार, आमिर रज़ा,संजय परिहार और अकरम खान सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में पाराशर परिवार ने सभी पत्रकारों का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया तथा हेमू भाई पाराशर और श्याम पाराशर ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!