सोजत : हजूर अर्धनाम साहब,कबीर पंथ सत्संग में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब- सोमवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। कबीर पंथ के आचार्य हजूर अर्धनाम साहब ने कहा कि गुरु के मार्ग में प्रेम का चयन करने से ही मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम, क्रोध, लोभ और मोह का त्याग करने पर ही जीवन में भक्ति का प्रवेश होता है। लोभ के आते ही भक्ति जीवन से दूर हो जाती है, इसलिए लोभ से मुक्त होकर ही सच्ची भक्ति संभव है।

वे शनिवार सायं छगनलाल टाक आश्रम में घनी धर्मदास साहेब की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग समारोह एवं सात्विक यज्ञ, चौका आरती कार्यक्रम के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

हजूर अर्धनाम साहब ने कहा कि भक्ति का मार्ग प्रतिद्वंद्विता को स्वीकार नहीं करता। सतगुरु के ज्ञान-वचनों के प्रति अटूट विश्वास आवश्यक है। सतगुरु और वेद वचनों पर विश्वास करने से ही जीवन में शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने बताया कि शास्त्र मनुष्य को जगाने का कार्य करते हैं, लेकिन सतगुरु के ज्ञान और वचन से ही भक्ति शरीर में प्रवेश करती है। भक्ति से विनम्रता आती है और मनुष्य को सदगुरु के चरणों में सच्चा मार्ग मिलता है।

इस अवसर पर संतोष साहब, राधेश्याम दास साहेब, मनीष साहब, विनोद साहब, बाबू दास साहब, रामदास साहब, गिरवर दास साहब, साध्वी मंजू साहब, शगुन बहन (हिमाचल), सुवादास साहब, रसाल बाई, आनंद साहिब, शांति देवी परिहार, अनीता परिहार, सरोज, रेखा, शोभा और विद्या बाई सहित कई श्रद्धालुओं ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

आयोजन में कालूराम साहब, श्रीराम कछवाहा, पुखराज सांखला, चंपालाल सांखला, भंवरलाल टाक, आज की प्रसादी के लाभार्थी रामलाल पालरिया, भीकाराम साहब, कैलाश परिहार, अनिल परिहार, शेरू भाई, सोहनलाल टाक, मांगीलाल परिहार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोमवार को निकलेगी शोभायात्रा…
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सोमवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पाली रोड स्थित श्रीराम रोड लाइंस से रवाना होकर राजपाल गेट, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, धान मंडी, जैतारानिया दरवाजा होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचकर विसर्जित होगी।



