सोजत। समर्पित भाव से गौसेवा एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज के उत्थान में निरंतर नवाचार के लिए जुटे अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने अपने 62 वें जन्म दिवस पर भी सामाजिक सरोकारों को कायम रखतें हुए गौसेवा में समर्पण दिखाया है।

सोजत के 972 वें स्थापना दिवस पर सकारात्मक संदेश देने वाले शर्मा अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास में वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रहकर अपनी दूर दृष्टि एवं सकारात्मक विजन से विकास के नये आयाम स्थापित कर रहें हैं कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर श्रेष्ठतम सेवाएं दे रहे हैं।
भारत के विभिन्न महानगरों अंचलों में रहकर जीवन के विभिन्न अनुभवों का सार हासिल करने वाले शर्मा नार्थ रेल्वे जोधपुर से स्टेशन डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से ही समाज सेवा, गौसेवा एवं पर्यावरण, वृक्षारोपण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं कोचिंग डिपोट आफिसर के रूप में भी सेवाएं देने वाले शर्मा सीनियर माडल स्कूल कुरुक्षेत्र, बीटस पिलानी, एमएससी बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी एंड साईंस के होनहार डिग्री धारी रह चुके हैं।

दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, अजमेर आबू रोड में रेलवे में गौरवशाली सेवाएं दे चुके हैं। शर्मा की समर्पण भावना की पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, आश्रम न्यास संरक्षक रामेश्वर लाल जोशी, चेतन व्यास, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी जसवंत व्यास, संतोष कुमार व्यास, अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर कमेटी अध्यक्ष विधु शेखर दवे, महेंद्र दवे, पूर्व अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, अध्यक्ष जितेन्द्र व्यास, सुरेंद्र व्यास, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी प्रफुल्ल ओझा,श्याम लाल व्यास अशोक शर्मा, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, ओम प्रकाश ओझा, नरेन्द्र दवे, देवेन्द्र त्रिवेदी सहित श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य जनों ने सराहना की हैं
