सोजत: रेन्दडी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। निकटवर्ती ग्राम रेन्दडी रोड़ पर स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 9 तक रिक्त स्थानों पर नए प्रवेश की प्रक्रिया 6 मार्च गुरुवार से शुरू कर दी गई है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए पंजीयन आवेदन पत्र प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। अभिभावक आवेदन पत्र भरकर 8 मार्च से 16 मार्च तक विद्यालय में जमा करा सकेंगे।
कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची 23 मार्च को जारी की जाएगी। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 18 मार्च को स्थानीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम एवं चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी 23 मार्च को जारी की जाएगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत आसेरी ने बताया कि सत्र 2026-27 में कक्षा 1 से 9 तक के रिक्त पदों के अनुसार पंजीयन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रिक्त पदों की जानकारी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध रहेगी।
प्रवेश आवेदन के साथ आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष श्रेणी का प्रमाण पत्र, जन आधार कार्ड की छायाप्रति, वर्तमान विद्यालय का अध्ययन प्रमाण पत्र तथा जन्म तिथि प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।



