सोजत: अल सुल्तान हज एण्ड उमराह टूर कि तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन,बड़ी संख्या मे रोजदारों ने की शिरकत।

अकरम ख़ान
2 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहंशाह-ए-सोजत हज़रत नूरशाह बाबा रह.अ. की दरगाह परिसर में रविवार, 15 मार्च 2026 को अल सुल्तान हज एंड उमराह टूर की ओर से रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने उपस्थित होकर इफ्तार में शिरकत की।

अल सुल्तान हज एंड उमराह टूर के हाजी शमसुद्दीन टांक और इकबाल मोहम्मद टांक ने बताया कि रमजान के मुबारक महीने में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था करना उनके लिए गर्व और सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि माह-ए-रमजान इबादत, रहमत और बरकत का पाक महीना होता है, और शहंशाह-ए-सोजत के दरबार में रोज़ेदारों को इफ्तार करवाने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इफ्तार के दौरान दरगाह परिसर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सोजत के मौलानाओं के साथ-साथ सोजत औकाफ कमेटी के सदर इंसाफ खां सिपाही (नेताजी), मोहम्मद यासीन छिपा, डा. रशीद गौरी, एडवोकेट मुजीबुर्रहमान टांक, दरगाह सदर मोहम्मद साकिर राजा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष असलम खां मेहर,इरफान बागड़ी,हाजी शरीफ जी बिहारी,दिलदार जी सोलंकी,हाजी इब्राहिम जी मलण,हाजी शमसुद्दीन जी बागड़ी,गनी जी सोलंकी,साहिल बागड़ी शिक्षाविद् रफीक खां, शाहबाज खां, रमीज पठान, बाबू खां मेहर, यारू खां,जमिलुर्हमान कादरी,फिरोज छिपा(भाभा) इरशाद सिलावट, इंसाफ खां घोसी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने इफ्तार दावत में भाग लिया।

रोज़ा इफ्तार के इस आयोजन ने रमजान के पवित्र महीने में आपसी भाईचारे, सेवा और एकता का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!