वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। सोजत में हुए कमलेश मेवाड़ा हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसपी चुनाराम जाट के निर्देशन में डीएसपी जेठूसिंह करनोत और एसएचओ देवीदान बारठ के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस जघन्य अपराध का खुलासा किया।


पत्नी और मुनीम ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कमलेश की पत्नी सुखिया और उसके मुनीम अशोक सिरवी के बीच अवैध संबंध थे। इसके अलावा, कमलेश के आरओ प्लांट पर मालिकाना हक को लेकर। इसी के चलते दोनों ने मिलकर कमलेश की हत्या की साजिश रची।
पुणे से दोनों आरोपी गिरफ्तार
कुछ दिन पहले कमलेश का शव एक खेत में गड़ा मिला था, जबकि उसकी पत्नी सुखिया और मुनीम अशोक गायब थे। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए लोकेशन ट्रेस कर दोनों आरोपियों को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
हत्या के 7 दिन बाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
कमलेश का शव मिलने के 7 दिन के भीतर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने टीम की सराहना की और बताया कि यह मामला सुनियोजित षड्यंत्र और विश्वासघात का था, जिसे सोजत पुलिस ने कड़ी मेहनत से सुलझाया।