वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत, लुंडावास: निकटवर्ती बुढायत माता मंदिर में मंगलवार को नवरात्रि महोत्सव एवं “एक प्याला परिंदों का निवाला” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने बताया कि इस बार भी नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। यज्ञ अनुष्ठान एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बेजुबान पक्षियों के लिए मानवता की मिसाल
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास एवं माधव शास्त्री के नेतृत्व में “एक प्याला परिंदों का निवाला” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पक्षियों के लिए शीतल जल के परिंडे बांधे गए एवं उनके लिए अनाज डाला गया। हितेंद्र व्यास ने बताया कि भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों के जीवन की रक्षा हेतु सोजत की सामाजिक संस्थाओं—वरिष्ठ नागरिक समिति, अभिनव कला मंच, पेंशनर समाज, भारत विकास परिषद एवं सोजत सेवा मंडल के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा।
यात्रियों के लिए शीतल जल व्यवस्था
गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ नागरिक समिति की अगुवाई में बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिले।
बुढायत माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव को लेकर आचार्य हिंद प्रकाश ओझा, त्रिभुवन नारायण जोशी, धीरेन्द्र व्यास, मनोज जोशी, चेतन व्यास, सूर्य प्रकाश व्यास, सुदीप व्यास, धर्मेंद्र व्यास, चंद्र शेखर, पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, दिलीप व्यास, कमल श्रीमाली, महेंद्र व्यास, मितेश, दिनेश, मनीष, दिक्षांत, भानू प्रकाश जोशी, जनार्दन दवे, अश्विनी कुमार जोशी, निरंजन त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस आयोजन के तहत मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान भी चलाए जाएंगे, जिससे धार्मिक एवं मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।