गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की नवनिर्वाचित कार्यकरणी का गठन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। निकटवर्ती गांव ढुंढा में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर नवनिर्वाचित कार्यकरणी का गठन ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष भंवर सिंह जैतावत , उपाध्यक्ष अमराराम माली, कोषाध्यक्ष शिव सिंह राठौड, सचिव पदम सिंह राठौड को चुना गया। समस्त नवीन कार्यकारणी का साफा दुपट्टा से स्वागत किया गया। शंकरसिंह ढुण्डा, देवीसिंह, जोधाराम, देवाराम,,गिरधारी सिंह, आनन्द सिंह वार्ड पंच , छैलसिंह, सुरताराम ,रुपाराम,सुदर्शन सिंह भाटी , मुलाराम माली , सरवण सिंह भीखसिंह ,लादूसिंह, महावीर सिंह सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे