सोजत।मेहंदी नगरी सोजत अपने 972वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर नगर की अधिष्ठात्री देवी सेजल माता का रूप धारण कर नन्ही बालिका द्वारा नगरवासियों को प्रेरणादायक संदेश दिया जा रहा है।

सोजत महोत्सव को लेकर बालिका ईशिका एवं मोक्ष दवे ने नागरिकों से अपील की है कि आगामी आसोज सुदी नवमी को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाए।
सोजत महोत्सव समिति के अध्यक्ष जोगेश जोशी एवं उपाध्यक्ष भवानी शंकर सोनी ने बताया कि इस बार आयोजन को राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पहचान दिलाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
समिति के संरक्षक अनोपसिंह लखावत, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल, सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी आयोजन को अविस्मरणीय बनाने में जुटे हैं।