वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। सोजत महोत्सव को लेकर शहरवासियों में उत्साह चरम पर है। महोत्सव समिति के संरक्षक ताराचंद टांक सैनी ने बताया कि आगामी 23 सितंबर को कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता महेंद्र टांक सोनामुखी वाले और मयूर हर्बल इंडस्ट्रीज़ के सौजन्य से स्थानीय सतगुरु आदर्श विद्या मंदिर, नेहड़ा बेरा में शाम 3 बजे से शुरू होगी।
समिति अध्यक्ष योगेश जोशी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु प्रभारी सत्तू सिंह भाटी (खेल अधिकारी), रमेश सांखला (भैया जी), महेंद्र गहलोत साहेब और नरपत गहलोत (PTI) को नियुक्त किया गया है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 22 सितंबर सुबह 11 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म रमेश सांखला (भैया जी), नेहड़ा बेरा वालों के पास जमा करवा सकती हैं। सीमित टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा, इसलिए समिति ने टीमों से समय पर रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।
महोत्सव समिति के सचिव चेतन व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़े सभी अंतिम निर्णय सोजत महोत्सव समिति के होंगे।