अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत सिटी। आईमाता राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र के तत्वावधान में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सप्ताह के तहत राजकीय चिकित्सालय के डॉ. प्रकाश सीरवी ने प्रशिक्षण शिविर की छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न जानकारियों से अवगत करवाया।

उन्होने हैण्डवॉश की जरूरते, स्वास्थ्य के विभिन्न प्रकार शारीरिक व मानसिक वायरल बीमारियों के कारण, उपचार व बचाव के तरीको, सन्तुलित आहार, व्यायाम योगा के महत्व, जंक फूड से होने वाली लाइफ स्टाइल की बीमारियो के बारे में जानकारी दी।

शिविर मे आज छात्राओं को आत्मरक्षा और डाईट चार्ट के बारे मे जानकारी दी गयी।
आत्म रक्षा कि जरूरी जानकारी छात्र संघ सदस्य सानिया खान,किर्ती जागिड़,योगीता पुरोहित,रितिका ने दी साथ ही डाइटचार्ट सम्बंधित पुरी जानकारी दी गयी।

शिविर मे आत्मरक्षात के गुर भी सिखाए जहां कार्यक्रम संयोजिका डॉ. आरती पालीवाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी नीलू देवल, दिव्यांसी, डॉ. खुशबु व्यास, डॉ. प्रतिभा जस्सु, डॉ. कविता चौधरी उपस्थित रहे।