अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। राजस्थान क्षेत्र गणित विज्ञान मेला सूरतगढ़ में आयोजित विज्ञान प्रदर्शन (मॉडल) प्रतियोगिता में सोजत की छात्रा भूमिका परिहार ने तरूण वर्ग में प्रदेश भर के प्रतिभागियों के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त कर सोजत एवं पाली जिले का मान बढ़ाया है।
भूमिका परिहार, मोतीचंद सेठिया आदर्श विधा मंदिर सोजत की होनहार छात्रा हैं। उन्होंने अपने वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से उत्कृष्ट प्रस्तुति दी, जिसकी सराहना निर्णायक मंडल द्वारा की गई।
सामाजिक सरोकारों में भी भूमिका सक्रिय हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही, लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में उन्होंने अपनी छोटी बहन दीपिका परिहार के साथ सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
भूमिका की इस उपलब्धि पर पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपसिंह राजावत, सोजत महोत्सव समिति के सचिव चेतन व्यास, मोहनलाल परिहार, माली समाज अध्यक्ष चंपालाल, गंगाराम परिहार, महेंद्र परिहार, सत्यप्रकाश चौहान, शौर्य परिहार, दीपिका, दिव्या, शारदा ममता परिहार, राजाराम भाटी, चंद्रशेखर व्यास, प्रवीण मोयल, लक्ष्मण गहलोत, मिश्रीलाल सांखला, ताराचंद सैनी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं—वरिष्ठ नागरिक समिति, पेंशनर समाज, अभिनव कला मंच, भारत विकास परिषद, मानव सेवा समिति एवं सोजत सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है।
भूमिका परिहार की इस उपलब्धि ने सोजत और पाली जिले को गौरवान्वित किया है।