सोजत

शहीदों को नमन: सोजत मे विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय मे दी अमर शहीदो को भावभीनी श्रद्धांजलि।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। स्थानीय विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सोजत में शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, अमर शहीद सुखदेव थापर और अमर शहिद शिवराम राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला संरक्षक सत्तू सिंह भाटी ने कहा कि शहीद हमारे देश के सच्चे नायक हैं, जिनकी जीवनी से हमें प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक चेतन व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों ने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने परिवार से अधिक देश को महत्व दिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी ने कहा कि शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर ही हम देश की सच्ची सेवा कर सकते हैं। वहीं दुर्गेश व्यास ने शहीदों को हमारा पथ प्रदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शाहबाज खान, गजेंद्र सिंह, पूनम भटनागर, विजयलक्ष्मी दवे, आशा माली, किरण व्यास, पारस जांगिड़, विद्या भार्गव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहड़ा बेरा में भी शहीद दिवस पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य दिलीप सैनी ने कहा कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। श्रीमती प्रमिला श्रीमाली ने कहा कि देश की आजादी में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम के दौरान भंवर लाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, वहीं अब्दुल सलीम, भूपेंद्र कुमार, नीलिमा त्रिपाठी, जगदीश जांगिड़ सहित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और शहीदों के प्रति सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏