सोजत की बेटी हिरल त्रिवेदी ने रचा सफलता का नया इतिहास,10वीं परीक्षा में 96.17% अंक अर्जित किये।

अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। स्थानीय नया पुरा ब्राह्मणों का बास निवासी प्रतिभावान छात्रा हिरल त्रिवेदी, पुत्री अजय त्रिवेदी, ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में 96.17% अंक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिरल ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण पेश किया है।
हिरल की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास सहित रमेश चंद्र त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी, चंद्रशेखर व्यास, चंद्र प्रकाश दवे, दिनेश दवे, जितेन्द्र दवे, राजेंद्र कुमार, मनीष व्यास, हरीश, लोकेश, लखन, राहुल, वैभव त्रिवेदी और दीक्षांत व्यास ने हिरल को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हिरल की इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी।



