सोजत मंडी में मेहंदी के दामों में उछाल: पत्तों में तेजी, खुटन भी मजबूत—आगे और बढ़ोतरी के संकेत



✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत। प्रदेश की प्रसिद्ध सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल देखने को मिला है। 29 अप्रैल 2026 को मंडी में मेहंदी के पत्तों के भाव में अच्छा उछाल दर्ज किया गया, जिससे किसानों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

     मेहंदी पत्तों के भाव में जोरदार तेजी

मंडी में आज मेहंदी के पत्तों के भाव ₹2475 से ₹5300 प्रति मन तक रहे, जबकि औसत भाव करीब ₹4100 प्रति मन दर्ज किया गया। पिछले दिनों की तुलना में यह बढ़ोतरी बाजार में मजबूत मांग का संकेत दे रही है।


   🌿 खुटन मेहंदी के भाव भी चढ़े

वहीं मेहंदी की खुटन (नई मेहंदी) के भाव भी स्थिरता के साथ मजबूती दिखा रहे हैं। मंडी में खुटन मेहंदी ₹2800 से ₹3200 प्रति मन के बीच बिक रही है, जो किसानों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

    कतीरा मेहंदी में और तेजी की उम्मीद

मंडी के जानकारों और व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में कतीरा मेहंदी के भाव में और तेजी देखने को मिल सकती है। मांग बढ़ने और आवक सीमित रहने के चलते कीमतों में उछाल जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।


किसानों के चेहरे खिले, व्यापार में आई रौनक

मेहंदी के दामों में आई इस तेजी से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं व्यापारियों के अनुसार बाजार में खरीदारी बढ़ने से मंडी में रौनक लौट आई है और कारोबार में भी तेजी आई है।


सोजत मंडी में मेहंदी के दामों में आई यह तेजी आने वाले समय में और मजबूत हो सकती है। यदि मौसम और मांग का संतुलन बना रहा, तो किसानों को इस सीजन में अच्छे भाव मिलने की पूरी संभावना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!