वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।
सोजत। वरिष्ठ मेहंदी उद्योगपति एवं समाजसेवी मोहनलाल टांक (एम.एल.टी.) के निधन पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मनुष्य का कृतित्व ही उसके व्यक्तित्व की पहचान होता है। जीवन क्षणभंगुर है, लेकिन जिंदादिली से जीवन जीने वालों की स्मृति सदैव चिरस्थायी रहती है।
वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष सुरेश ओझा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे समाज में अत्यंत लोकप्रिय थे और उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास ने कहा कि परोपकार और सामाजिक सरोकारों में उनका योगदान अतुलनीय था। शिक्षा, गौसेवा, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक आयोजन या खेलकूद—हर क्षेत्र में उन्होंने आर्थिक सहयोग के साथ संबल प्रदान किया।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
बुधवार को उनके निवास स्थान से निकली अंतिम यात्रा में नगर का विशाल जनसमुदाय उमड़ पड़ा। गणमान्य नागरिकों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान सुरेश ओझा, लालचंद मोहिल, चैनराज अखावत, डॉ. आनंद भाटी, हितेंद्र व्यास, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. चेनाराम, डॉ. अशोक गहलोत, लक्ष्मणराम गहलोत, चंपालाल सांखला, गोरधनलाल गहलोत, अनिल ओझा, मदन गहलोत, हीरालाल आर्य, हरिबाबू गोयल, मदन छोटेवाला, मनीष पालरिया, अनूप सिंह लखावत, श्यामलाल व्यास, सत्यनारायण गोयल, जवरीलाल बौराणा, सुरेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, मोहनलाल टांक, मदन पंवार, राजकुमार टांक, घनश्याम टांक, माणक चौहान, राजकुमार चौधरी, देवीलाल सांखला, अब्दुल रशीद गोरी, कैलाश दान चारण, वीरेंद्र लखावत, रामस्वरूप भटनागर, राजेंद्र चौहान, गोपाल, ताराचंद गहलोत, कैलाश चावला, महेंद्र टांक, गजेन्द्र मेहता,अकरम खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुःख की घड़ी में समस्त नगरवासियों की संवेदनाएँ टांक परिवार—विकास टांक, शशांक टांक, प्रशांत टांक एवं अन्य परिजनों के साथ हैं।