वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।

सोजत। समाजसेवी एवं भामाशाह अनोप सिंह लखावत को चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन (CGIF) द्वारा ग्लोबल प्रेसिडेंट सोशल इकोनॉमिक फोरम के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति CGIF के चेयरमैन डॉ. एच.डी. चारण, एक्जीक्यूटिव चेयरमैन पी.बी. गढ़वी, एम.डी. सुमित्रा गढ़वी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी की गई, जिसे सैक्रेटरी जनरल सुनयना हापावत ने औपचारिक रूप से प्रदान किया।

लखावत के इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने पर सोजत सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पतराज मुणोत, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, हितेंद्र व्यास, माली समाज जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी सहित अनेक गणमान्य जनों ने लखावत को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

समाजसेवा और आर्थिक-सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में लखावत की निस्वार्थ सेवाओं के लिए यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण मान्यता मानी जा रही है।